फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के भरपुरा ओवरब्रिज के पास हाइवे पर बुधवार को सुबह सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के टक्कर से राजगीर मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस हादसा कर फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। पड़री थाना क्षेत्र के थान सिंह का पुरा गांव निवासी राजकुमार गुप्ता (55) राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। वे बुधवार को सुबह साइकिल से अपने घर से पड़री काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में भरपुरा बाईपास के पास हाइवे पर सड़क पार करते समय चुनार की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में राजकुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उनको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार से तीन पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें