फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिपाही के गाली देते हुए धमकाने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़, मिर्जापुर। क्षेत्र के राजगढ़ गांव के सरकारी तालाब में रविवार रात मोरंग के खोदाई की सूचना पर पहुंचे राजगढ़ थाने के सिपाही जेसीबी संचालक पर भड़क गया। गालियां देते हुए कथित तौर पर धमकी दी।
इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज में रुपये के लेन देन और मोरंग का रेट तय करने की बात है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो का पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजगढ़ गांव के सरकारी तालाब से रविवार रात अंधेरे में मोरंग की खोदाई किये जाने के दौरान मौके पर पहुंचे राजगढ़ थाने के मुख्य आरक्षी मोरंग की खोदाई कर रहे लोगो को भद्दी भद्दी गाली देते हुए धमकाने लगा।
हालांकि रात में अंधेरा होने से केवल आवाज सुनाई दे रही है। इसमें आरक्षी कहा जा रहा है कि तीन दिन से खनन किया जा रहा है। इस पर वहां मौजूद किसी ने तुरंत प्रतिवाद किया और सफाई देते हुए स्वीकार किया कि केवल 36 ट्रॉली मोरंग निकाले गए हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि गांव की सड़क के गड्ढों में मोरंग भरने के लिए कुछ मानक थे। मानक के विपरीत खोदाई कर बाजारों में बेचा जा रहा था। सूचना कंट्रोल रूम लखनऊ से मिलने पर रात लगभग 12:30 बजे आरक्षी को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें