शहरनामा की फोटो---विंध्याचल स्थित पक्काघाट पर पांच अर्चकों के साथ मां गंगा की आरती करते पंडि
मिर्जापुर। विंध्याचल के पक्का घाट पर सोमवार शाम मां गंगा की संगीतमय भव्य आरती हुई। पूरा घाट श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित आरती में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटों की गूंज से गंगा तट का वातावरण भक्तिमय हो गया।
पांच अर्चकों ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती संपन्न कराई। आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं को आरती की थालियां उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्होंने भी सामूहिक रूप से मां गंगा की आराधना में भाग लिया। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, ऋतिक मोदनवाल, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, रामजी माली, रमेश, विवेक अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।