विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दरबार में गुप्त नवरात्र में अचला सप्तमी पर बुधवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद लोगों ने माता का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जनेऊ और मुंडन संस्कार भी लोगों ने कराया।
सुबह से ही गंगा घाटों से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। माता के दरबार में पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर शीश नवाया। गुप्त नवरात्र के चलते कस्बे के अलावा अष्टभुजा पहाड़ी समेत आसपास का इलाका हवन-पूजन और अनुष्ठान से देवीमय हो गया है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु काली खोह स्थित महाकाली मंदिर और अष्टभुजी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कराए गए थे।