मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव अपने ननिहाल आई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की मांग किया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ीएव्क गांव अपने ननिहाल आई थी। सोमवार की शाम को वह अपने नानी के साथ खेत से घर जा रही थी। इस दौरान सुनसान रास्ते में पड़ोसी युवक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म की नीयत से खींचने का प्रयास किया।
चीखने चिल्लाने व नानी के विरोध करने पर आरोपी युवक छोड़कर भाग गया। पीड़िता की नानी आरोपी युवक के घर उलाहना देने गयी तो परिजन अपशब्द कहते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। नानी के सिर का वाल खींचकर भगाने लगे। नामजद शिकायत के बाद हरकत में आई गुरुसंडी चौकी की पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया, पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से गुहार लगाया।