फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के लिए आगरा जनपद से आए चार युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला सुलह कराकर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह आगरा में किया है। वहां के एक लड़के को शादी के लिए अपने गांव बुलाया था। लड़के को लेकर चार लोग रविवार को गांव में पहुंचे। व्यक्ति ने शादी के लिए सोनभद्र से लड़की को बुलाई थी। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर पंचायत शुरू हुई। पर लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई। इस पर उसे गांव के एक कमरे में रोका गया। लेकिन रात को चारों युवकों ने युवती के पास पहुंच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। और युवकों को पकड़कर 112 पर फोन कर पुलिस को बुुलाया। पुलिस के आने पर चारों को सौंप दिया गया। युवती ने महिला शक्ति मिशन में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पर पुलिस ने लीपापोती कर सुलह कराकर चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि लड़की ने शादी से इंकार किया था। दोनों पक्षों में विवाद होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें