फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर पर भी बन सकता है परिक्रमा पथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी परिक्रमा पथ की तरह अष्टभुजा व कालीखोह मंदिरों के चारों ओर परिक्रमा पथ बन सकता है। साथ ही इन मंदिरों पर आनेजाने वाले रास्तों को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर परियोजना के तहत मंदिर के चारों ओर 50 फीट का परिक्रमा पथ बनाने का कार्य शुरू है। इसके लिए भूमि भी अधिग्रहित की गई। मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ ही श्रद्धालु अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर भी जाते हैं। इसलिए इन मंदिरों पर भी कार्य शुरू हो सकता है।
रास्तों को चौड़ा करने के लिए 40 से 50 फीट भूमि ली जा सकती है। इसके साथ ही तालाबों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें मोतिया तालाब, गेरूआ तालाब, कजरहवां का पोखरा शामिल है। यहां पर रंगीन लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा भक्तों के बैठने की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें