फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर सो रहे दंपती को जलाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में घर में सो रहे एक दलित दंपती को सोमवार की रात वन माफियाओं ने आग लगाकर मारने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पीड़ित ने मड़िहान उप जिलाधिकारी से की है। उपजिलाधिकारी ने जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी शिव शंकर भारती ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना के एक दिन पहले कुछ लोगों का उसके भाई से झगड़ा हो गया था। मंगलवार की रात वह पत्नी के साथ घर के अंदर सो रहा था। रात लगभग दो बजे अचानक उसके मकान में आग लग गई। आग की लपट लगने पर पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह से उसे और उसकी पत्नी को बाहर निकाला। बाहर आकर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग बुझाने की कोशिश की। मंगलवार को उप जिलाधिकारी मड़िहान को प्रार्थना पत्र देकर वन माफियाओं द्वारा घर जलाने का आरोप लगाया। एसडीएम मड़िहान सिद्धार्थ यादव ने मामले की जांच कर कार्रवाई निर्देश पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें