फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा व रोड शो से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thu, 15 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर नगर के संकटमोचन मार्ग से गुजरता राहुल गांधी का काफिला
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नगर में भव्य रोड शो किया। उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा था। आसपास के मकानों के बारजों पर महिलाओं और लड़कियों की भीड़ डटी थी। सुरक्षा के लिहाज से छतों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


 मड़िहान के देवरी में खाट सभा के बाद शहर के चौसा मोड़ पर पहुंचे राहुल गांधी का अंजनीनंदन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। ये से वे जसोवर पहुंचे वहां शारदा प्रसाद मिश्र ने कांग्रेसजनों के साथ उनका अभिनंदन किया। यहां राहुल ने जसोवर में कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और उपज का हिसाब का नारा दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आज किसान पस्त है और नरेंद्र मोदी विदेश दौरों में व्यस्त हैं। हम चाहते हैं कि वे देश के बदहाल किसानों को भी देखें। उनके साथ जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, शिव प्रताप सिंह, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, नफीसुल रिजवी, राम प्रसाद सिंह, गुड्डु दुबे, पप्पू, कमलेश सिंह, नरेंद्र दूबे, एआज खान, माता प्रसाद दूबे, भागवती चौध्‍ारी, अशीष बुधिया आदि मौजूद रहे। यहां से उनका कारवां भरुहना के जीडी बिनानी कॉलेज पहुंचा। 4.15 बजे यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। इस मौके के लिए खास तौर आई कार की छत पर राहुल गांधी के साथ मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, अब्दुल वाहिद, भगवती चौधरी और राजेशपति त्रिपाठी और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

   उनका काफिला तहसील तिराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी चौराहा, सिविल लाइन तिराहा होते हुए टीबी अस्पताल के पास पहुंचा जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूूआई सतीश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कृृृृपा शंकर मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, ओम नारायण मिश्रा, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। टीबी अस्पताल तिराहे से दर्जनों छात्रों का बाइक जुलूस रोड शो में साथ हो लिया।
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर पर कोमोडोर सरताज इमाम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जफर इकबाल, इरफानी आदि रहे। ओलियर घाट पर शहर कांग्रेस महासचिव अर्चना चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को माल्यार्पण किया। इसके बाद राहुल गांधी ने घंटाघर में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री और कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।   घंटाघर चौराहे पर कंचन पांडेय और अमिताभ पांडेय ने कांग्रेसजनों संग नेताओं का स्वागत किया। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते और हाथ मिलाते हुए राहुल सीधे नारघाट स्थित शहीद उद्यान पहुंचे, जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। रोड शो छह बजे समाप्त हुआ। करीब तीन किमी की दूरी तय करने में पौने दो घंटे से अधिक वक्त लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें