फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य काॅरिडोर क्षेत्र में बनेगा आकांक्षी वातानुकूलित शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य काॅरिडोर क्षेत्र में देश के कोने- कोने से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए नगर पालिका अब एक आकांक्षी वातानुकूलित शौचालय बनवा रही है। इसके लिए पहल शुरू हो चुकी है। शीघ्र ही इसका निर्माण कराने की बात कही जा रही है। नगर पालिका इसको विश्व स्तरीय बनवाना चाह रही है, ताकि किसी भी दर्शनार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत स्टेशन रोड पर 10 सीटर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से 25 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। निर्माण कार्य शीघ्र ही कराने की बात कही जा रही है। इस 10 सीटर शौचालय में पांच सीटर पुरुष के लिए व पांच सीटर शौचालय महिलाओं के लिए होंगे। इस पूरे शौचालय को वातानुकूलित बनाया जाएगा ताकि हर मौसम में यहां किसी को कोई परेशानी न हो। दिव्यांगों के लिए इसमें रैंप भी बनवाया जाएगा।
विंध्याचल के स्टेशन रोड पर पालिका कार्यालय के पास इस शौचालय का निर्माण कराया जाना है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि इस शौचालय के निर्माण के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। इसलिए निर्माण में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन


लाखों की भीड़ होती है नवरात्र में
मिर्जापुर। वर्ष में दो बार पड़ने वाले शारदीय व चैत्र नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ होती है। दूर- दूर से दर्शनार्थी आते हैं। वह शौच अथवा स्नान के लिए इधर-उधर भटकते हैं। कभी गंगा किनारे चले जाते हैं तो कभी कहीं और। जिससे गंदगी व प्रदूषण का खतरा निरंतर बना रहता है। इन दर्शनार्थियों में हर तबके के लोग होते हैं। उनकी सुविधा के मुताबिक जिले में अपनी तरह का यह पहला शौचालय बनाया जा रहा है।


विंध्य क्षेत्र में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए आकांक्षी शौचालय बनाया जा रहा है। इससे महिला, बच्चे, दिव्यांग अथवा बुजुर्ग सभी को सुविधा होगी और उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

- श्याम सुंदर केसरी, नगर पालिकाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें