फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आशुतोष दुबे पुनः बने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष

विज्ञापन
इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रबंध समिति कार्यकारिणी के चुनाव में उप​स्थित पदा​धिकारी व अन्य, सो
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतहां स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के विवेकानंद सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें आशुतोष दुबे को फिर से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। संरक्षक सिद्धनाथ सिंह के प्रस्ताव पर आशुतोष दुबे को पुनः अध्यक्ष चुना गया। सभी आजीवन सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
अन्य पदाधिकारियों में डॉ. खुशबू शिवांगी उपसभापति तथा डॉ. लालमनी सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष दुबे, डॉ. एस.एन. पाठक, मीनू मिश्रा, बांसन लाल जायसवाल, शमशाद मोहम्मद खान, सतीश यादव और कमलेश दुबे सहित अन्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


अंत में कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉ. एस.एन. पाठक को सचिव मनोनीत किया। संरक्षक सिद्धनाथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण राज्य मुख्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. टीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र चौबे, घनश्याम सिंह, पवन कुमार, नमन, गणेश दत्त पांडेय, अनुज कुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें