फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मानदेय और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, प्रसव संबंधी सेवाओं, पोलियो और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लगातार जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय और प्रोत्साहन राशि महंगाई के अनुपात में पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर कम से कम 18 से 21 हजार रुपये करने की मांग की। उनका कहना है कि अतिरिक्त कार्य के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि की जाए और उसका भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें