फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आशा कार्यकर्ताओं के संगठन का चुनाव, शशि सिंह बनीं जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
आशा संघ की पदाधिकारी सोशल मीडिया
विज्ञापन
अधिवेशन में चिकित्सालय में दुर्व्यवहार और अनावश्यक दोषारोपण का मुद्दा उठा
विज्ञापन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता/आशा संगिनी संघ का अधिवेशन शनिवार को मंडलीय चिकित्सालय परिसर स्थित शंकर जी के मंदिर प्रांगण में हुआ। शशि सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
अधिवेशन में आशा कार्यकर्ताओं के साथ चिकित्सालय में होने वाले दुर्व्यवहार और अनावश्यक दोषारोपण के लिए चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए संघ के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद चुनाव अधिकारी के रूप में मंडल अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ जगदीश प्रसाद खरवार को सर्वसम्मति से नियुक्त किया। चुनाव अधिकारी श्याम लाल यादव बनाए गए। आशा कार्यकर्ताओं के संगठन के पदाधिकारियों ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया। शशि सिंह जिलाध्यक्ष, शशिकला जिला मंत्री, अनीता प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखराजा देवी कोषाध्यक्ष, सविता उपाध्याय उप मंत्री, विमला देवी ऑडिटर, मीरा यादव और रीता यादव उपाध्यक्ष, रीता भारती संगठन मंत्री, बबीता यादव और शिवकुमारी संयुक्त मंत्री तथा रंजना यादव प्रचार मंत्री निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिंदु मौर्य, रेशमा देवी, सविता शुक्ला, अनीता दुबे, रेखा प्रजापति, राकिया बेगम, उर्मिला देवी और कल्पना जायसवाल का चयन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल यादव और विशिष्ट अतिथि विजय लाल दुबे, लवकुश प्रजापति, जगदीश प्रसाद खरवार, श्याम लाल यादव, जटाशंकर यादव, राजकुमार, लाल साहब बिन, मंडल मंत्री शाहनवाज खान और मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता शशि सिंह ने की और संचालन बब्लू खान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें