फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के दुर्व्यवहार पर आशा संगिनियो ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव में बीते दिनों मारपीट की सूचना देने पर पुलिस द्वारा आशा संगिनी से किए गए दुर्व्यवार से आक्रोशित आशा संगिनियों ने मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव में आशा संगिनी के पद पर काम कर रही शीला देवी ने बताया कि एक मई को गांव में कोविड-19 का कार्य करने के बाद घर वापस लौटी। गांव में पड़ोसियों द्वारा आपस में विवाद किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना डायल 112 को दिया। आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचकर पीआरवी के पुलिसकर्मियों द्वारा गाली गलौज करते हुए मेरे साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। पीआरवी कर्मियों ने मारपीट मामले मे कार्रवाई के बजाए उल्टा हमे ही धमकी दिया कि नौकरी से निकलवा देंगे। आशा संगिनियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने आशा संगिनी शीला देवी से मामले की पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें