पड़री। थाना क्षेत्र के शेष के पूरा गांव सोमवार की रात संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी अचेत हो गई। मंगलवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। क्षेत्र निवासी राजेंद्र की पुत्री रूपा (17) ने सोमवार की रात संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पीएचसी लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।