फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली कोरोना योद्धा हैं समाचार पत्र वितरक, लोगों को जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित अमर उजाला कार्यालय पर सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाचार पत्र वितरकों को अनाज किट देकर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि इस विपदा काल में इन कोरोना योद्धाओं ने अपनी सेवाएं देकर लोगों को समाज और देश-विदेश की सूचनाओं से जोड़े रखा।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि तमाम कठिन परिस्थितियों के बाद भी इन लोगों ने अपनी सेवा जारी रखी। इससे हम सभी प्रतिदिन देश और विदेश के समाचारों से रूबरू होते रहे और जानकारी प्राप्त करते रहे। समाचार पत्र जानकारी का एक प्रमुख स्रोत है। नपाध्यक्ष ने उन हॉकरों को खाद्य सामग्री, सैनिटाइजर, मास्क देकर उनका हौसला बढ़ाया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर भी प्रिंट मीडिया के अखबारों को घर-घर तक पहुंचाया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को मजबूत करने के लिए इनके हौसले और जज्बे को सलाम करता हूं। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें