फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में तैनात अरविंद का अभी तक नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अमेरिका में टेक्सास तट पर लापता मर्चेंट नेवी में तैनात अरविंद तिवारी की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। कंपनी के अधिकारियों ने परिवार को फोन कर बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है पर अभी तक अरविंद तिवारी का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

परिजनों के पूछने पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अरविंद ने बेल्ट पहनी था पर वह टूट गई। परिजनों का कहना है घटिया बेल्ट की जिम्मेदारी कौन लेगा। कंपनी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। वहीं, विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन को भी परिजनों ने पत्र लिखा है। पड़री थाना क्षेत्र के महेवा गांव स्थित दुनैया पांडेय मजरे के निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी का पुत्र अरविंद तिवारी एलीगेंट फ्लीट मैनेजमेंट कंपनी में कई साल से क्वार्टर मास्टर के पद पर कार्य कर रहा था। वह जलपोत के साथ अमेरिका गया था। तीन दिसंबर को पनामा फ्लैग के जलपोत के साथ प्रशांत महासागर में सफर पर था। टेक्सास में आर्थर पोर्ट के समीप काम करने के दौरान वह समुद्र में गिर गया। कंपनी के आधिकारिक पत्र में बताया गया कि वह पोत पर पहुंचने के पहले लैडर रिंगिंग प्रक्रिया के दौरान ऊंची लहर की चपेट में आ गया। परिजनों ने घटना पर शक जताया है और कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाया है।
व्हाट्सएप पर शुरू हुई थी अरविंद को खोजने की मुहिम
मिर्जापुर। अरविंद तिवारी को खोजने की मुहिम व्हाट्सएप पर शुरू हुई थी। अरविंद के बहनोई गौरव कुमार मिश्र ने सोशल प्लेटफार्म पर अपने साले को खोजने की मुहिम शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर व अन्य माध्यमों का भी सहारा लिया। उसके बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आई लेकिन अरविंद का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें