फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऑन लाइन सजी सुरों की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वैश्विक महामारी के चलते प्रत्येक दस मई को माँ विंध्यवासिनी पर आयोजित होने वाला जागरण कार्यक्रम देश, परदेस में बैठे कलाकारों ने ऑनलाइन मनाया। मां विंध्यवासिनी ज्योति जागरण ग्रूप मुंबई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बारी-बारी से कलाकारों ने आधे घंटे तक फेसबुक लाइव सहित अन्य सोशल माध्यमों से माता का गुणगान किया।
विज्ञापन

बतातें चले कि भव्य जागरण प्रत्येक वर्ष10 मई को विंध्यवासिनी महोत्सव के नाम मनाया जाता रहा। कार्यक्रम में कई राज्यो एवं जिलों से सैकड़ो के तादात में भक्त इस भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। इस वर्ष वैश्विकमहामारी के माता धाम में कलाकारो के पहुंचने की हसरत अधूरी रह गई। सभी भक्तों के निष्ठा एवं मां विंध्यवासिनी के प्रति अटूट आस्था दिखाते हुए फेसबुक के माध्यम से लाईव भजन सुनाकर अपनी हाजिरी लगाई। अधिकांश कलाकारों ने अपने गीत व भजनों के माध्यम से वैश्विक महामारी से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना किया। ऑन लाइन पेश हुए कार्यक्रम में सुर संग्राम विजेता मंटू मिश्र मिर्जापुर, चंदन मधुर वाराणसी, लता सागर सिंह मुंबई, सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर मुंबई, सुशील मिश्र नाला सोपाड़ा, मुंबई ने अपने-अपने भजन व गीत प्रस्तुत किए। मां विंध्यवासिनी से इस विपदा की घड़ी से संसार के सभी प्राणियों को उबारने की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पं. भूलन पांडेय, राजेश पांडेय, अमरेश पांडेय एवं कोरियोग्राफर एवं एक्टर सर्वेश पांडेय ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें