फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेर में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गढ़वा के पिपराव गांव में 18 वर्षीय युवती ने रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दिया। क्षेत्र निवासी रामबली कोल की 18 वर्षीय पुत्री मधु को अपने खेत सिंहवान से मां के कहने पर पिवराव राशन लेने के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे निकली थी। युवती ने राशन लेकर अपने छोटे भाई से भेज दिया। दोपहर में घर में कोई नहीं था तो उसने बड़ेर में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। पाही पर परिजन उसका इंतजार करते रहे। दोपहर दो बजे सुलेखा ने आकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। युवती की मां ने झरोखे से देखा तो पुत्री का शव फंदे से लटकता मिला। मां चिल्लाने लगी। सूचना पर पटेहरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मधु दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मां सुलेखा का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मड़िहान राजीव सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पारिवारिक कलह भी हो सकता है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें