फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस से विवाद में गरफ्तार, पत्नी व पुत्रों पर भी केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। हरगढ़ बाजार में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस से विवाद में युवक, उसकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। जिगना थाने में तैनात फणींद्र सिंह, रवि सिंह व कृष्ण कुमार का देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

हरगढ़ बाजार में पुलिस और एक युवक के बीच विवाद हो गया। पुलिस उसे लेकर जाने लगी तो उसकी पत्नी और पुत्र आकर पुलिस से उलझ गए। आरोप है कि युवक ने पत्थर मारकर पुलिसकर्मियाें को घायल किया। पुलिस आरोपी संजय संजय चतुर्वेदी को पकड़कर ले गई। मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह की तहरीर पर हरगढ़ निवासी संजय चतुर्वेदी उसकी पत्नी गुड्डी और पुत्र राजा चौबे के खिलाफ पुलिस से हाथापाई, मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजा चौबे द्वारा पुलिस पर जान मारने की नियत से तमंचा से फायर करने सहित कई अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आरक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया गया। संजय चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें