फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरओ, पीठासीन अधिकारी निलंबित

Sun, 11 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कोन और सीखड़ ब्लाक के बूथों पर कम चिन्हों वाले मतपत्र भेजने के मामले में बरती गई लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मतदान कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की है।

उन्होंने एआरओ सीखड़ सुंदरलाल गुप्ता,  पीठासीन अधिकारी बिदापुर दिनेश सिंह और एडीओ पंचायत कोन पुनवासी राम को निलंबित कर दिया है।

साथ ही आरओ सीखड़ मुन्नीलाल और आरओ कोन नीरज अग्रवाल एवं सहायक विकास अधिकारी कोन  विनोद कुमार सरोज को लापरवाही बरतने के आरोप में  प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुक्रवार को सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ विकास खंड में हुआ।

मतदान के दौरान विकास खंड सीखड़ के मतदान स्थल आठ प्राथमिक विद्यालय बिदापुर में सात चिन्हों के स्थान पर छह चिन्हों वाला मतपत्र पहुंच गया था। जिसके कारण प्रत्याशी के समर्थक मतदान नहीं कर सके। बूथ पर सात चिन्हों वाला मतपत्र नहीं होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ।

 इसकी शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह को बूथ पर दोबारा मतदान के लिए निर्वाचन कराने की संस्तुति चुनाव आयोग से करनी पड़ी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर विकास खंड सीखड़ के आरओ मुन्नीलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। साथ ही सहायक रिटर्निंग आफिसर सुंदरलाल गुप्ता, पीठासीन अधिकारी दिनेश सिंह को सात चिन्हों के स्थान पर छह चिन्हों का मतपत्र भेजने का दोषी पाने के कारण निलंबित कर दिया।


इसी प्रकार विकास खंड कोन के बल्लीपरवा गांव में बीडीसी के एक उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह ही बैलेट पेपर पर नहीं छपा था। यहां पर बीडीसी के नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जबकि पीठासीन अधिकारी को आठ उम्मीदवारों वाला बैलेट पेपर दिया गया था। मामले की जानकारी होने पर हंगामा होने लगा।

जिसके बाद घंटे भर बाद दूसरा बैलेट पेपर मंगवाया गया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया ठप  रहा। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंप्यूटर में गलत डाटा फीड कराने के आरोप में एडीओ पंचायत कोन पुनवासी राम को निलंबित कर दिया, जबकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोन को लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस कर्मचारी की जो ड्यूटी लगाई गई है, उसे जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें