फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेना के जवान की ट्रेन से गिरकर जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के भतड़ा गांव के सामने रेलवे लाइन पर रविवार को सुबह एक युवक का शव पाया गया। बाद में शव की शिनाख्त सेना के जवान विवेक ओझा (35) के रूप में हुई। दो दिन में ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत की यह दूसरी घटना है। शनिवार को पड़री थाना क्षेत्र में मेरठ निवासी जवान का शव पाया गया था।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के दुगौली गांव निवासी विवेक ओझा (35) सेना में नायक के पद पर नागालैंड में तैनात थे। वह होली की छुट्टी पर राजधानी एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। रविवार को भोर में जिगना के भतड़ा गांव के पास रेल लाइन पर उनका शव पाया गया। उधर विवेक घर नहीं पहुंचने से परिजन परेशान थे। ट्रेन में विवेक की सीट पर पड़े उनके मोबाइल से कोच अटेंडेंट ने परिजनों को सूचना दी कि विवेक ट्रेन में नहीं है और उनका सामान पड़ा है। इस बीच परिजनों को सूचना मिला कि कोई ट्रेन से गिरा है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की। विवेक के पिता हृदयशंकर सेना में सेवा दे चुके हैं। विवेक के बड़े भाई विक्रांत भी सेना में है। विवेक की एक बेटी सपना और बेटा एटलस है। पिता हृदयशंकर ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे विवेक ने पत्नी पूजा को फोन कर बताया था कि वह दानापुर पहुंचा है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मृत युवक की शिनाख्त सेना के जवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें