मिर्जापुर में पिछले दो दिनों में सेना के दो जवानों की रेलयात्रा के दौरान हुई मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों जवान छुट्टी पर घर जा रहे थे।
जिगना थाना क्षेत्र के भतड़ा गांव के सामने रेलवे की डाउन लाइन पर रविवार की सुबह में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त सेना के जवान के रुप में हुई। जवान विवेक ओझा जिगना के दुगौली गांव का निवासी है। जो छुट्टी पर घर आ रहा था। दो दिन में दूसरी घटना है। जिसमें ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत हो गई। इससे पहले पड़री में मेरठ निवासी जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि दो सेना के जवानों की मौत की खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इन मौतों के पीछे क्या है? जिस तरह से शव की बरामदगी हुई है उसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या ये हादसे का शिकार हुए हैं या फिर सुसाइड है या फिर इसके पीछे कुछ और? मामले की जांच की जा रही है।