फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेब के भाव बढ़े, नारियल पानी में भी 10 रुपये का उछाल

विज्ञापन
बाजार में सजे कश्मीरी सेब।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। फलों का बाजार एक बार फिर गर्माता नजर आ रहा है। कश्मीरी सेब की आवक कम होने के चलते फुटकर प्रति किलो 40 रुपये बढ़ गया है। नारियल पानी के भाव में भी दस रुपये प्रति पीस की तेजी आई है। 50 रुपये बिकने वाला नारियल पानी इन दिनों 60 रुपये पीस बिक रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सेब की कीमत 100 रुपये प्रति किलो थी। मकर संक्रांति बीतने के बाद सहालग को देखते हुए तेजी दर्ज की गई। ऐसे में मांगलिक आयोजनों के लिए फलों के बढ़ी मांग के कारण बिक्री बढ़ना तय है। हालांकि सेब के दाम में अभी से उछाल देखा जा रहा है।
फल व्यापारी अजय ने बताया कि नवंबर व दिसंबर में कश्मीरी सेब के साथ हिमाचल की मंडी से भी भरपूर मात्रा में सेब पहुंच रहे थे। इसलिए सेब की बिक्री बीते माह तक 80-90 रुपये प्रति किलो थी। हिमाचल का सेब 80 तो कश्मीरी सेब 100 रुपये किलो फुटकर बाजार में बिक रहा था। लेकिन जनवरी से हिमाचल से आने वाले सेब की आवक कम होने से कश्मीर से आने वाले सेब महंगे हो गए हैं। फल कारोबारी राजेश सोनकर ने बताया कि अगले माह से शुरू हो रहे सहालग में मांग और बढ़ेगी। फल कारोबारी ने बताया अभी स्टोर का माल आ रहा है। इससे फलों का दाम बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें