कलेक्ट्रेट परिसर में अपना दल कमेरावादी पार्टी के कर्यकर्ताओं का यूजीजसी के समर्थन में प्रदर्शन,
मिर्जापुर। यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग के लिए अपना दल कमेरावादी के साथ विभिन्न सामाजिक और छात्र युवा संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान ने कहा कि यह आंदोलन यूजीसी विनियम लागू होने तक चलेगा। सिटी क्लब से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
चेतावनी दी की जब तक यूजीसी रेगुलेशन लागू नहीं होता है, तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलाता रहेगा। इस दौरान सुरजीत सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, सीडी सिंह पटेल, संदीप पटेल, शिव प्रताप सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।