फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1.88 लाख विद्यार्थियों की नहीं बनी अपार आईडी, 150 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को प्रवेश समेत जरूरी कार्यों में हो सकती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बार-बार चेतावनी के बाद भी अपार आईडी बनाने में प्रगति न होने पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने 150 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विद्यालयों को जल्द से जल्द अपार आईडी बनाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के 3357 सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और वित्तविहीन शिक्षण संस्थानों में 5.77 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी की अपार आईडी बनाई जानी है। इनमें से 150 शिक्षण संस्थानों के 1.88 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी अभी नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपार आईडी बनाने के लिए पहले सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अब अक्तूबर भी समाप्त होने को है। जिले में 900 मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान हैं। इनमें आईडी बनाने के कार्य में देरी हो रही है। परिषदीय और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इनमें 10 से 20 संस्थान अभी बाकी हैं। उन्हें भी नोटिस भेजकर जल्द से जल्द अपार आईडी बनाकर उपलब्ध कराने को कहा गया है। बीएसए ने बताया कि अपार आईडी नहीं होने से विद्यार्थियों के कई जरूरी कार्य रूक सकते हैं। साथ ही, उन्हें दूसरे संस्थानों में प्रवेश लेने में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें