सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को सांसद कार्यालय भरुहना पटेल चौक पर जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने समस्याओं की सुनवाई के बाद समय से निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सांसद कार्यालय भरुहना पटेल चौक पर काफी संख्या में उपस्थित लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। जन सुनवाई कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इं. रामलौटन बिंद, राम लखन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता मंच रमेश पटेल, प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रविशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच रामवृक्ष बिंद, आईटी मंच जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार बिंद, युवा मंच जिलाध्यक्ष उदय पटेल, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच अशोक पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, अनिल सिंह, सुनील पटेल, जिला महासचिव युवा मंच हर्षित सिंह, अरुणेश पटेल, नमिता केसरवानी, अर्चना अग्रहरि, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।