फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए प्रयासरत हूंः अनुप्रिया

Sun, 04 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विकास में चार चांद लगाने के लिए मैं कटिबद्ध हूं। योजना बनाकर जनपद के सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


चाहे कालीन, पीतल व चुनार चीनी मिट्टी उद्योग को पटरी पर लाने से लेकर शिक्षा को बढ़ावा देने और मार्ग की दशा सुधारने सहित आदि समस्याओं को दूर करने का कार्य किया जाएगा।

यह बातें सांसद अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को बाजीराव कटरा स्थित एक पदाधिकारी के आवास पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि मेरे सांसद निधि की पहली किश्त ढाई करोड़ रुपये की आई है।

इससे जनपद के विकास के क्रम में कई कार्य कराए जाएंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु को आराम करने के लिए 10 लाख रुपये से रैन बसेरा का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा में बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देने वाले प्रत्येक विधानसभा के एक-एक माध्यमिक विद्यालय की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगी गई।

ऐसे प्रत्येक विद्यालयों में पांच-पांच लाख रुपये से लाइब्रेरी व शौचालय बनवाने का कार्य किया जाएगा। चारों तहसीलों में अधिवक्ताओं के लिए      लाईब्रेरी सभाकक्ष के साथ ही वादी-प्रतिवादी मिलन विश्राम स्थल का निर्माण कराया जाएगा।

इसके लिए पांच लाख रुपये प्रति तहसील को दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में एक -एक सामाजिक व आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों के शादी विवाह आदि उत्सव के लिए बड़े हाल व संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने     के लिए 25 लाख रुपया खर्च किया जाएगा।

पत्रकारों के बैठने के लिए जिला मुख्यालय पर कम्युनिटी हाल बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 10 लाख रुपये दी जाएगी। मिर्जापुर नगर पालिका के स्वच्छता कार्य के लिए 10 लाख रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


शेष धनराशि में 60 प्रतिशत भाजपा और 40 प्रतिशत अपना दल को दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं    दूर करने का प्रयास किया      जाएगा।

इसके अतिरिक्त शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए बाईपास बनवाने, औराई से मिर्जापुर मार्ग को फोरलेन, एसएन -सात को फोरलेन बनवाने और 2013  में आई बाढ़ वाले क्षेत्रों में गंगा के किनारे तटबंध बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें