मिर्जापुर। जिले में लगातार 132वें दिनों सोमवार को सिर्फ दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। चार के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को जिले में एंटीजेन कीट से होने वाली जांच भी एक लाख के पार हो गई। जिले में आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजेन जांच को मिला कर अब तक दो लाख 75 हजार 260 जांच हो चुकी है। इसमें अब तक दो हजार 998 संक्रमित मिल चुके है। दो हजार 787 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 39 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 172 है। आठ मरीज आइसोलेशन और 84 होम आइसोलेशन में है।
कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 743 की रिपोर्ट आई है। इसमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो पॉजिटिव में प्रसाद का पुरा से एक महिला, रामपुर पोख्ता से एक पुरुष है। चार को डिस्चार्ज किया गया। इसमें रामबाग से एक महिला, सीएचसी महिला, रेलवे कालोनी पीली कोठी से एक पुरुष व पचोखर लालगंज से एक महिला है। जिले में अब तक एक लाख 74 हजार 57 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 71 हजार 688 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 369 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख एक हजार 203 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। आरटीपीसीआर, ट्रूनाट और एंटीजेन जांच को मिला कर अब तक दो लाख 75 हजार 260 जांच हो चुकी है। जिले में इस समय 80 हाट स्पाट है। इसमें 61 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में है।