फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 17 करोड़ से कराया जा रहा कटान रोधी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में तीन स्थानों पर 16 करोड़ 96 लाख रुपये से गंगा किनारे कटान रोधी काम कराया जाएगा। मंडलीय अस्पताल और महर्षि दयानंद इंटर काॅलेज के पास काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बिसुंदरपुर ट्रांजिट हाल और छानबे क्षेत्र में नीबी गहरवार स्थित अर्जुनपुर पंप कैनाल के पास बाढ़ सुरक्षा का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद इंटर कालेज व मंडलीय चिकित्सालय के पीछे 350 मीटर कार्य 643 लाख रुपये से हो रहा है। जिसमें लगभग 20 फीसदी कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। इसी तरह बिसुंदर ट्रांजिट हाल अधिकारियों के आवास की सुरक्षा के लिए 250 मीटर कार्य 503 लाख रुपये से कराया जा रहा है।
छानबे क्षेत्र के नीबी गहरवार स्थित अर्जुनपुर पंप कैनाल की सुरक्षा के लिए 325 मीटर कार्य के लिए 550 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। कटान रोधी कार्य में जीआई क्रेट में बोल्डर भरकर सुरक्षा की जाएगी। इसके अलावा अलावा जगह-जगह कटान रोकने के लिए खाली बोरी में रिवर वेड मैटेरियल भरकर बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें