Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को गिरफ्तार किया। उसने जमीन की नपाई करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएलजे मैदान के पास जमीन की नपाई के लिए 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर निवासी रामाश्रय ने बताया कि जमीन की नपाई के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। जिसे देने के लिए वह शुक्रवार को तहसील सदर के बगल स्थित बीएलजे मैदान में पहुंचा था। एंटी करप्शन प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि लेखपाल विवेक मिश्रा को 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है।