सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में मेहनत और लगन के बल पर मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराया। 90 फीसदी से ऊपर अंक लाकर होनहारों ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को गौरवान्वित किया।
सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में जिले में लायंस स्कूल के अंशुल द्विवेदी ने 95.6 और शिवांग ने 95.4 अंक अर्जित किया। वहीं एसएन पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल सोनी ने भी 95.4 अंक अर्जित कर दबदबा बनाए रखा।
सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। रिजल्ट जारी होते ही सफलता अर्जित करने वाले बच्चे, गुरुजनों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। सफल बच्चों और अभिभावकों ने मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में जिले के लायंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया।
लायंस स्कूल की प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने बताया कि शिवांग केसरी ने 95.4, कृतिका गुप्ता ने 94.8, विदुषी अग्रवाल ने 94.8, विशाल अग्रवाल, शिवा चौबे और अनुराग द्विवेदी ने 94 प्रतिशत, इलांशी गुप्ता ने 93.4, सौरभ सिंह ने 93, तान्या सिंघल ने 92.8, आमिद अहमद ने 92.4, हिबा गजल रहमानी ने 92.2, शिवम गुप्ता, प्रसून मिश्रा और प्रांजल गुप्ता ने 91.8, आग्रे श्रीवास्तव ने 91.6, वेदिका ने 91.4 और शुभम सिंह ने 90.6, अशलेषा मिश्रा ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित किया।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में अपूर्व श्रीवास्तव ने 95.2 और कामर्स वर्ग में मुस्कान सेठ ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।
वहीं ब्रजेश सिंह ने 95, नमन जायसवाल ने 94.2, रितिका मैनी ने 93.4, साहिल गुप्ता ने 92.4 और गर्विता सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। निदेशिका अपराजिता सिंह प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने सफल छात्रों को बधाई दी।
विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि माधवी पांडेय ने 95.2, अभिनव श्रीवास्तव ने 91.6, आकांक्षा और प्रत्यूष ने 91.1, देवेंद्र यादव 90, आकांक्षा सिंह ने 90.8, प्रत्यूष मिश्रा ने 91 देवेंद्र, विश्ववर्धन 89 और विभा रानी ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया।
एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल के डायरेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि गौरव कुमार पांडेय ने 94.4, अमन मिश्रा ने 92.2, हर्ष द्विवेदी ने 91.6, निहाल सिंह ने 90.2, अनुराग यादव ने 90, आकांक्षा सिंह ने 89.6, अभिषेक केसरी ने 89.4, नीतिका सिंह ने 89.2, ममता चंद्रा87.8, दीक्षा सिंह ने 87.8, राहुल दूबे 86.2, अनिलेश प्रताप यादव 85.8 आदि ने अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
डायरेक्टर ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वर्धमान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मयंक जैन ने बताया कि यशी सिंह ने 86, जोया परवीन ने 86, विवेक द्विवेदी ने 83, याशिका जैन ने 80 अंक प्राप्त किया। अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पवारीकला के प्रबंधक मानवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रवीण मिश्रा ने 87.8, वरुण गुप्ता 84.2, रूप नारायण मिश्रा 78.6, सुनीता बिंद 75.2, पूजा कुमारी ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एनके पांडेय ने छात्रों को बधाई दी।