नगर के लालडिग्गी स्थित पूरी कटरा में मदरसा रहमानिया का सालाना गुंबदे खजरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। शनिवार की शाम आयोजित कांफ्रेंस में दूरदराज से आए आलिमों ने तकरीर किया, वहीं शायरों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। कांफ्रेंस की शुुरूआत तिलावते कुरान-ए-पाक से हुआ।
काजी बनारस मौलाना गुलाम यासीन की अध्यक्षता में मदरसा रहमानयिां का सालाना गुंबदे खजरा कांफ्रेंस शनिवार को लालडिग्गी स्थित पूरी कटरा में आयोजित किया गया। कांफ्रेंस के दौरान दूरदराज से आए आलिमों ने तकरीर किया और शायरों ने अपने कलाम पेश कर समां बांध दिया। कांफ्रेंस की शुरूआत तिलावते कुरान-ए-पाक से की गई।
तत्पश्चात् फैय्याज भदोहीं, महताब भदोही ने अपने कलाम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गुंबदे खजरा कांफ्रेंस के दौरान वाराणसी से आए मौलाना नूर आलम साहब ने इल्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिदायत दी कि अपने बच्चों को इंजीनियर, डाक्टर, वकील जरूर बनाओ, लेकिन इससे पहले अपने बच्चों को हाफिजे कुरान बनाओ।
इस मौके पर मदरसा रहमानियां के दो मेधावी बच्चों को हाफिजे कुरान की सनद प्रदान की गई। मदरसा के प्रतिभावान बच्चों को काजिए बनारस एवं आलिमो की मौजूदगी में दस्तार बांधा गया।
गुंबदे खजरा कांफ्रेंस के मौके पर मदरसा अरबिया के प्रधानाचार्य मौलाना नजम अली, मुफ्ती अब्दुल खालिक, मौलाना जर्रार अली, हाफिज निसार अहमद, मौलाना गुलाम हुसैन नूरी, मदरसा रहमानियां के मौलाना गुलाम यासीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।