फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंशिका व दिव्यांशी एक दिन के लिए बनीं प्रधानाध्यापिका

विज्ञापन
राजगढ़ के प्राथमिक विद्यालय रामपुर 33 में एक दिन प्रधानाध्यापिका बनी दिव्यांशी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिशन नारी सशक्तिकरण फेज-5 के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को अनूठी पहल की गई। विद्यालयों में तेज तर्रार छात्राओं को एक दिन का प्रधानाध्यापिका बनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठते ही एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनने पर सबसे पहले प्रधानाध्यापिकाओं ने सभी अध्यापकों और छात्रों की उपस्थिति की जांच की। अदलहाट : कंपोजिट विद्यालय बरीजीवनपुर में कक्षा छह की छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया गया।
अंशिका ने शिक्षकों को समय सारिणी का पालन करने के निर्देश दिए। सभी कक्षाओं में जाकर एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और कक्षा 4 में गणित पढ़ाए। कलवारी : प्राथमिक स्कूल रामपुर 33 में प्रधानाध्यापिका दिव्यांशी को बनाया गया। पद संभालते हुए प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया : मवई स्थित एक डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।
चेतगंज : थाना प्रभारी चील्ह रविंद्र भूषण ने देवपरवा में स्कूल में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें