ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर नैड़ी कठारी ओवरब्रिज के ऊपर बृहस्पतिवार को सुबह सड़क किनारे ट्रक से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे खड़े ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले खलासी की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के जिला रीवा जिले के थाना रामपुर कर्चुलियान, ग्राम रामनई निवासी चालक मोहम्मद अली (50) गांव के ही खलासी अनिल नामदेव (30) के साथ बृहस्पतिवार को सुबह ट्रक लेकर मिर्जापुर से ड्रमंडगंज की ओर जा रहा था। नैड़ी कठारी ओवरब्रिज पर ट्रक में कुछ खराबी आ गई।
चालक और खलासी नीचे उतरकर ट्रक की मरम्मत करने लगे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रक पर टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद अली और अनिल नामदेव घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले अनिल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।