फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धनसिरिया पशु केंद्र पर फिर एक पशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। धनसिरिया पशु आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को एक पशु की मौत हो गयी। एक दिन पहले बुधवार को पशु केंद्र धनसिरिया के निरीक्षण में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र पाठक ने जमीन पर पड़े दुर्बल गोवंशो को देख नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के इलाज व देखरेख करने के लिए निर्देश दिए थे। सीवीओ के निर्देश के बाद दूसरे दिन डॉ. अग्रेश यादव निराश्रित पशु आश्रय केंद्र जमीन पर पड़े एक गौवंश का सुबह इलाज किया। जिसकी शाम को मौत हो गई।
आसपास के ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सकीय अभाव में पशु आश्रय स्थल पर पशुओं की मौत हो रही है। हालांकि पशु आश्रय केंद्र पर पर्याप्त भूसा का तो भंडारण है।
विज्ञापन

परंतु पशुओं के लिए खली, चुनी व हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। इससे सूखा भूसा खाकर पशु दुर्बल हो रहे हैं।
राजगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश अग्रेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पशुओं का इलाज किया गया था। कुछ पशु काफी दुर्बल हो गए हैं जिसमें से एक पशु की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें