फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एएनएम से सेहत की हिफाजत

Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया, पटेहरा स्वास्थ्य केंद्र पर चार एएनएम के फर्जी तरीके से नौकरी करने  का मामला प्रकाश में आया है। सीएमओ ने चारों एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। दो लिपिकों के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
 कुछ लोगों ने हलिया में तैनात तीन एएनएम की नियुक्ति फर्जी होने की शिकायत तत्कालीन सीएमओ से की थी। इस पर तत्कालीन सीएमओ डॉ. उमेश यादव ने दो डॉक्टरों के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच शुरू कराई।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि वर्ष 2000 से 2006 के बीच तैनात तीन एएनएम फर्जी तरीके से नौकरी कर रही हैं। इस पर उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी को पांच जून 2014 को एसपी को पत्र लिखा था। इसके बाद सीएमओ का 2015 में स्थानांतरण हो गया। उनके बाद सीएमओ डॉ. अशोक चौरसिया आए तो किसी ने शिकायत की कि पटेहरा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक एएनएम और एक लिपिक भी फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हैं। जमालपुर में तैनात एक अन्य लिपिक की भी शिकायत की गई। उन्होंने इसकी जांच कराई तो पटेहरा में तैनात एएनएम की नियुक्ति फर्जी मिली।
विज्ञापन



सीएमओ ने हलिया पीएचसी में तैनात राजकुमारी निवासी बरियार पट्टी अमोई, रीना जायसवाल निवासी गनेशगंज चौराहा, सरोजा देवी निवासी दुनौआ पांडेय हरिहरपुर बेदौली और पटेहरा में तैनात आजमगढ़ की रिनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें