फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परीक्षा फीस के नाम पर धन उगाही, नाराज छात्राें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद प्राचार्य को पत्रक देकर ​शिकायत करते छात्र।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
पटेहरा। पटेहरा कला स्थित राजकीय अद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षा फीस के नाम पर हो रही धन उगाही से नाराज छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने पैसा वापस करने की मांग की है। पुलिस ने छात्रों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

वेल्डर ग्रेड के छात्र जब्बार का कहना है कि परीक्षा फीस के नाम पर एक शिक्षक के खाते में चार महीने पहले ऑनलाइन 10 हजार रुपये ट्रांसफर किया था। फीस दस हजार रुपये ली गई लेकिन रसीद सिर्फ चार हजार रुपये की दी जा रही है। सचिन, यश, आशुतोष सिंह, निखिल दुबे, दीपक मिश्रा, जयदीप, शुभम, दिनेश यादव, चंद्रेश पाल, अनूप तिवारी, आकाश आदि छात्रों का कहना है कि बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा होनी थी। अध्यापक छात्रों को फोन कर एक-एक हजार रुपये और देने पर नंबर बढ़ाने की बात कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर नंबर में कटौती करने की धमकी जा रही है। छात्रों ने प्राचार्य ऑफिस पहुंचकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्राचार्य रजनीश ने बताया कि 18 हजार इंजिनियरिंग ट्रेड व 15400 नॉन इंजिनियरिंग ट्रेड की फीस है। यदि कोई अध्यापक छात्रों से फीस के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें