फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजमार्ग के एक लेन पर जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सड़क के दोनों लेन पर नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते ढलान वाले आबादी बाहुल्य इलाकों में जलभराव हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज मेहंदीपुर क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि राजमार्ग 5 ए की कार्ययोजना में नाली का निर्माण प्रस्तावित है। परंतु कार्य पूर्ण होने की गलत सूचना देकर टोल की वसूली शुरू करा दी गई। अब यह स्थिति हो गई है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से चित्त विश्राम तिराहा, मेहंदीपुर पट्टी कला के आबादी वाले क्षेत्रों में एक लेन पर बारिश का पानी भर गया है। जल भराव के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। उधर, ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए किसी तरह लोगों ने आपसी सहयोग से पंपिंग सेट चलाकर बारिश का पानी पाइप के जरिए नहर तथा नालियों में पहुंचाया। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी का कहना है कि संबंधित सड़क निर्माण इकाई को पत्र भेजकर नाली का निर्माण कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन में रविंद्र नाथ, बहादुर, रामजी, राममुरत, गोविंद पटेल, रघुनंदन, ओपी पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें