फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर क्षेत्र में खोदकर छोड़ी गई सड़कें हुईं खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में स्थित गिरधर चौराहा से तहसील मार्ग पिछले तीन महीने से क्षतिग्रस्त है। अमृत योजना के तहत जलापूर्ति व सीवर की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क पूरी तरह खोद दी गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहाहै। अब बरसात का मौसम शुरू हो जाने से इस मार्ग पर कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ गई है। इससे कई लोग गिरकर लोग चोटिल हो जा रहे हैं। खास तौर से बाइक सवार ज्यादा दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है। यह मार्ग विंध्य नगरी एवं सोनभद्र के शिवद्वार को जोड़ता है। महुवरिया में अमृत योजना के सीवर का गंदा पानी कई दिनों से जा रहा है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों के साथ ही मोहल्ले के लोग भी परेशान हैं। यह मार्ग सोनभद्र जिले के साथ ही मड़िहान, चुनार व लालगंज तहसील क्षेत्र के यात्रियों को शहर के मुख्य बाजार मुकेरी बाजार, वासलीगंज, बदली कटरा को जोड़ता है। इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, सुनीता बाल निकेतन इंटर कॉलेज के साथ ही कई नर्सरी विद्यालय भी स्थित हैं। इसके अलावा सदर तहसील, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आदि का कार्यालय भी है। इससे प्रतिदिन इस मार्ग से काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बीज व गला व्यवसायियों की दुकानों के अलावा सिनेमा हाल आदि भी इसी मार्ग पर हैं।
भटवा की पोखरी, कुशवाहा नगर, सद्भावना नगर व शुक्लहा सहित कई मुहल्ले भी इस मार्ग से जुड़े हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन अभी समस्या जस की तस बनी हुई है। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार का कहना है कि सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही खोदी गई सड़कें बन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें