फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका चौधरी के किया मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विंध्याचल पक्का घाट पर गंगा आरती करती भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभारी अनामिका चौधरी। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
विंध्याचल। भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं मिर्जापुर की प्रभारी अनामिका चौधरी ने बृहस्पतिवार की शाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के आगे शीश झुकाया। दर्शन पूजन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया।
विज्ञापन

मां के दर्शन पूजन के बाद अनामिका चौधरी ने पक्का घाट पर विंध्य विकास परिषद की ओर से आयोजित गंगा आरती में शामिल हुईं। आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने प्रदेश मंत्री और नगर विधायक को अंगवस्त्रम व मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। गंगा आरती के बाद जिला प्रभारी ने कहा कि मां गंगा से मेरा जन्म से नाता है। वे हमेशा गंगा सफाई अभियान चलाती रहती हैं। कहा कि जब भी मौका मिलेगा यहां आती रहूंगी। इससे पूर्व वे युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद मोहित मिश्र के होटल में लोगों से शिष्टाचार मुलाकात कर समाजसेवी सुमित जायसवाल के अमरावती स्थित आवास पहुंची। जहां जायसवाल परिवार की ओर से भाजपा प्रदेश मंत्री का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद बिंद, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, समाजसेवी सुमित जायसवाल, रामू जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, बाबा जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह गंगा घाट पर आरती के दौरान धीरज तिवारी, साजन तिवारी, आनन्द तिवारी, गगन, दिनेश, बलवंत, रितिक, विश्वनाथ, नितेश तिवारी, राहुल हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें