अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित सीकिया गांव के पास रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया।
कठडीहा गांव निवासी राम किशोर पटेल (62) अपने गांव में परचून की दुकान खोले हुए थे। शाम को अपनी मोपेड से नरायनपुर बाजार दुकान का समान खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सीकिया गांव के पास वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में मोपेड सवार राम किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मोपेड सवार वृद्ध की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।