राजगढ़। सोनवर्षा बाजार में शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां वृद्ध की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई है।
सोनवर्षा गांव निवासी 70 वर्षीय उमाशंकर शुक्रवार को शाम को पैदल सड़क की पटरी से जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उमाशंकर को टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले जाया गई। जहां डॉ. संतलाल ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।