फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैर फिसलने से नगर में गिरा मासूम, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के तेंदुआ गांव में रविवार का देर शाम शौच कर मासूम बच्चा बाणसागर नहर में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजनाें ने खोजबीन की, लेकिन उसका उसका पता नहीं चला। सोमवार को सुबह घर से 10 किलोमीटर दूर खैरहिया मौजा के पास जाल में फंसकर उसका शव मिला।
विज्ञापन

सक्तेशगढ़ गांव निवासी रमेश पाल की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव आई थी। रविवार को देर शाम रमेश पाल की बेटी आकांक्षा (7), बेटा अंशू (6) और हिमांशु (4) बाणसागर नहर किनारे शौच करने गए थे। शौच के बाद तीनों नहर में हाथ धोने लगे। इसी बीच पैर फिसलने से हिमांशु नहर में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। आकांक्षा और अंशू ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मासूम की तलाश करने में जुट गए। देर रात तक ग्रामीण बच्चे की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह घर से 10 किलोमीटर दूर खैरहिया मौजा के पास जाल डालकर खोजबीन करने पर हिमांशु का शव बरामद हुआ। मासूम की मौत की खबर से मां सुनीता बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रमेश पाल ने बताया कि शौच के बाद हाथ धोते समय पुत्र हिमांशु नहर में डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें