हलिया। सोनगढ़ा गांव के पास शनिवार को शाम को बुआ के घर से आया बालक बोलेरो के पीछे खड़ा था। बोलेरो पीछे करते समय बालक पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए परिजन पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सोनगढ़ा गांव निवासी मंजूर अली अपनी पत्नी हफीजुन, पांच वर्षीय पुत्र साबिर और परिवार के अन्य लोगों के साथ बोलेरो से प्रयागराज जिले के भारतगंज स्थित बहन जरीना के घर एक कार्यक्रम में गए थे। शनिवार की शाम घर आकर बोलेरो खड़ी करके गाड़ी से नीचे उतरे। उसके बाद चालक ने गाड़ी को पीछे किया, उस दौरान वाहन के पीछे मौजूद साबिर गिर गया और बोलेरो का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल साबिर को परिजन इलाज के लिए बोलेरो से ही पीएचसी हलिया ले गए। जहां डॉ. विवेक खरे ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. विवेक खरे ने बताया कि बोलेरो वाहन के पहिए के नीचे आने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से साबिर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए।