फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसे में मौत के बाद जाम लगाने के मामले में 25 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को रविदास जयंती कार्यक्रम से लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सीखड़। चुनार के कुशहा मोड़ के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने वाले पुलिस ने मंगलवार को 10 नामजद और 15 अज्ञात सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस इस मामले में घूरेराम, अजीत राम, नत्थू राम, कन्हैया उर्फ बबलू, सागर राम, भोनू राम, राजेश, प्रिंस राम, करन राम और सुरेंद्र यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कुशहा गांव निवासी धर्मवीर (35) रविवार को रविदास जयंती पर निकाले गए जुलूस में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कुशहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर मझवा तरास के पास ट्रक को रोक लिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कुशहा मोड़ और मझवां तरास के पास जाम लगा दिया। ट्रक में तोड़फोड़ की। पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि अदलपुरा चौकी प्रभारी के प्रार्थना पत्र पर चुनार पुलिस ने 25 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें