फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत योजना : लोकार्पण से पहले ही रेलवे स्टेशन का पार्क उजड़ा, टूटी बेंच, सूख गए पाैधे

विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पार्क में टूटी सिमेंट से बनी ब्रेंच, स्रोत संवाद
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत छह महीने पहले रेलवे स्टेशन मिर्जापुर का 34 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया गया। स्टेशन परिसर में पार्क, पार्किंग, पोर्च, वाटिका आदि बनाए गए।
विज्ञापन

अभी स्टेशन का लोकार्पण होना बाकी है। इससे पहले ही रेलवे स्टेशन की सुंदरता बिगड़ गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर पोर्च पर बारिश का पानी टपकने लगा है। पार्क बदहाल है।
बेंच क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हरियाली के लिए लगाए पाैधे सूख गए हैं। चारों ओर गंदगी पसरी है। पार्क में मवेशी घूम रहे हैं। दो साल पहले रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प का कार्य शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट के तहत सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर टिकट काउंटर आदि का कायाकल्प किया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग और पार्क का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

पार्किंग और पार्क अगल-बगल बनाए गए हैं। कई बार डीआरएम और जीएम ने पार्क का निरीक्षण किया था। अधिकारियों को पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए कहा था। इसके बावजूद पार्क में हरियाली के लिए लगाए गए पौधे नष्ट हो गए। पार्क में बैठने के लिए सीमेंट के बेंच टूट गई। 13 में से चार बेंच क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पार्क परिसर में सिर्फ तिरंगा लहरा रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, स्टेशन पर रोजाना 50 जोड़ी ट्रेनें आती हैं। लगभग ग्यारह हजार यात्री आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें