फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: गली के ऊपर ही ढाल दी छत, कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के पक्की सराय स्थित जयराम गिरि के बगीचे में गली के ऊपर छत पर ढलाई कर गली पर ही कब्जा करने का आरोप लगा है। इस संबंध में गली निवासी योगेंद्र कुमार गुप्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। नगर के मध्य में ही अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नहीं है। जयराग गिरि निवासी योगेंद्र कुमार का आरोप है कि गली के ऊपर ही छत की ढलाई करा दी है। अब उसके ऊपर निर्माण की तैयारी है। योगेंद्र कुमार का आरोप है कि निर्माण के खिलाफ विंध्य विकास प्राधिकरण ने नोटिस भी भेजा था। उसके बाद भी निर्माण कराया गया और बिना नक्शा के निर्माण कराया गया। इस गली में कई लोगों का निकास है। इस ढलाई से सभी को परेशानी हो रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने कहा कि मामले को देखा जाएगा। जांच के बाद यदि आवश्यक हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुराने नक्शे से हटाया जाए अतिक्रमण
मिर्जापुर। नागरिकों की मांग है कि इस समय जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। उसमें पुराने नक्शे का प्रयोग किया जाए। उसी के आधार पर पता चलेगा कि कहां पर अतिक्रमण है। नगर में पहले हर गली व प्रमुख चौराहों पर कुंए व कई जगहों पर पोखरा या तालाब थे। अब नगर के अंदर शायद ही कोई कुआं दिखाई दे। नगर के शिवकुमार, रामजी व शिवजी ने कहा है कि पुराने नक्शे से ही अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें