काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) के 10वीं और 12वीं के परिणाम शुक्रवार को जारी हुए। परिणाम जारी होते ही सफल छात्रों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में नगर के सेंट मैरी स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं में टॉप किया है। दसवीं में 95.6 प्रतिशत अंक पाकर अमन त्रिपाठी और 12वीं में 95.75 अंक पाकर हर्षित सिंह ने जिले में टॉप किया।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में कक्षा 10 में ऋषि अग्रवाल ने 94.4 और 12वीं में सूर्यांश बाजपेयी ने 87.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
सीआईएससीई की परीक्षा में सेंट मैरीज स्कूल में 10वीं में शिवांगी मालवीय 95, प्रिया जायसवाल 93.4, विवेक राज, 92.8, पुलकित कुशवाहा 92.8, हर्षित यादव 92.4, दीपांकर तिवारी 91.6, अंशिका गुप्ता 91.4, अदिती अधिकारी 91.4, आशुतोष जायसवाल 91.2, अच्युत बाजपेयी 91 और प्रतीक कटारे ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
वहीं 12वीं में भी सेंट मैरी के छात्रों ने बाजी मारी। इसमें अर्पित गुप्ता ने 95.25, विशाल कुमार सिंह ने 93.75, प्रदुम्मन राय ने 93.25, अंजली सिंह ने 91.50, शुभम द्विवेदी ने 90.75, हर्षित मालवीय ने 90.25, विशाल सिंह ने 90, वासु गुप्ता ने 89.50, विधि सिंह ने 89.50 तथा सृजन सागर श्रीवास्तव ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में इंटरमीडिएट में दिवाकर गुप्ता ने 83 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टाप किया, जबकि कक्षा दस में रिचित दूबे ने 91.6, कार्तिक केसरी ने 90.8, पंकज यादव ने 89.6, साक्षी गुप्ता ने 86.8, त्रिषा जायसवाल ने 84.8, झलक जायसवाल ने 83.6, रूश्ना अहमद ने 83.4, आरजू रावत ने 83.2, अदिति सिंह ने 83.2, दिव्यांश यादव ने 82.4 और श्रेया सिंह ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया।
संस्था डायेक्टर परितोष बजाज ने परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले छात्रों को बधाई दी।