फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की अलविदा जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। सभी तहसील क्षेत्रों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। नगर में इमामबाड़ा सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसमें मुल्क में अमन व चैन की दुआ की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नगर में इमामबाड़ा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी। इसके साथ ही त्रिमोहानी, स्टेशन रोड, वासलीगंज, गंगाबाई की मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, संकटमोचनन मार्ग पर स्थित मस्जिद सहित कंतित व अन्य सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा की गई। नगर की कई मस्जिदों में 10 मिनट व पांच मिनट के अंतराल पर नमाज की व्यवस्था की गई थी, ताकि यदि किसी की नमाज एक जगह छूट जाए तो वह दूसरी जगह जाकर पढ़ सके। शहर काजी मौलाना नजम अली ने बताया कि नमाज सकुशल संपन्न हुई।
जिगना: पवित्र रमजान माह की आखिरी जुमा की नमाज शुक्रवार को कडी सुरक्षा व्यवस्था के साथ छानबे क्षेत्र के विजयपुर,मिश्रपुर,भांवा,जरैला,हरगढ जासाबघौरा, नरोइया ,बिहसडा,अकोढी, बसंतपट्टी,कोलेपुर,खैरा ,नौगांव, गोगांव, बिरोही,गोडसर,चितौली,जोपा,बबुरा,टिकरी सहित अन्य स्थानो पर शांतिपूर्ण माहौल मे नमाज अदा किया गया। क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना जिगना व विंध्याचल पुलिस बल के अलावा पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा

मिर्जापुर। अलविदा जुमे की नमाज के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार की दोपर नगर के इमामबाड़ा सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी उच्चाधिकारी, थानाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी निगाह रखी गई। मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरों की मदद से भी नजर रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें